BCA कोर्स के बारे में पूरी जानकारी
हेलो दोस्तों, अगर आपने 12वीं किसी भी स्ट्रीम से पूर्ण कर ली है और आगे की पढ़ाई आप कंप्यूटर साइंस फील्ड मैं करना चाहते है। तो आपके लिए BCA Computer Science उपयोगी कोर्स साबित हो सकता है। हम इस आर्टिक्ल में आपको BCA Course Details In Hindi के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में देने वाले है।
यदि आप भी कंप्यूटर नॉलेज और सॉफ्टवेर आदि में रूचि रखते हो तो BCA आप कर सकते हो। आज के ज़माने में IT कंपनी तेजी से विकास कर रही है है और BCA ग्रेजुएट स्टूडेंट्स की मांग भी बढ़ती जा रही है।
Table of Contents
BCA Course Details In Hindi
यह एक अंडर ग्रेजुएट डिग्री कोर्स है जो की 3 साल का होता है। कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बिना किसी प्रवेश परीक्षा के आपको एड्मिशन मिलता है तो कही आपको प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती है। तो सबसे पहले हम BCA की बेसिक जानकारी लेते है।
BCA का हिंदी में full form क्या होता है?
BCA का full form Bachelor of Computer Applications है। हिंदी में BCA का पूरा नाम कंप्यूटर अनुप्रयोगों के स्नातक होता है।
हम BCA के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानेंगे जिससे की आपको BCA लेना है या नहीं यह आप तय कर पाएंगे और अगर आपने BCA ले लिया है तो आपको आपने करियर दर्पण की तरह साफ़ हो जाएगा।
कंप्यूटर पर आधारित कोर्स
जैसा की आप सबको पता है की Tech Field में जॉब्स की कोई कमी नहीं है और BCA कोर्स में भी आपको कंप्यूटर से जुडी हुई प्रत्येक नॉलेज आपको दी जाती है। BCA पूरी तरह से कंप्यूटर नॉलेज के ऊपर आधारित है। इसलिए अगर आप भी एक टेक्निकल जीनियस बनाना चाहते है या आप एक अच्छी कंपनी मैं जॉब पाने के लिए इच्छुक है तो BCA आप की कंप्यूटर नॉलेज को पूरी तरह से विकसित करता है।
इसमें आपको कंप्यूटर से जुड़े हुए सॉफ्टवेर और हार्डवेयर के बारे में बताया जाता है। इसमें आपको ऑपरेटिंग सिस्टम, database, network system जैसे विषयो के बारे में अध्ययन करवाया जाता है।
Software Oriented
BCA पूरी तरह से सॉफ्टवेर ओरिएंटेड होता है। अगर आपको coding में रूचि है तो BCA आपके करियर के लिए परफेक्ट कोर्स है। इस कोर्स में आपको तरह तरह के सॉफ्टवेर से अवगत करवाया जाता है। साथ ही साथ इस कोर्स में आपको सॉफ्टवेर और हार्डवेयर से जुड़े हुए सर्वर के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है। इस कोर्स में आपको कंप्यूटर लैंग्वेज जैसे की C, C++, Java, आदि कंप्यूटर भाषाएँ पढ़ायी जाती है।
हाल ही में इस कोर्स में पॉपुलर लैंग्वेज Python को भी शामिल किया गया है। इस कोर्स में आपको बड़ी बड़ी कंपनी में काम आनेवाले सॉफ्टवेयर से परिचित करवाया जाता है। इसलिए अगर आप सॉफ्टवेर बनाने में दिलचस्पी रखते है, तो BCA कोर्स आपके करियर को अच्छी ग्रोथ दे सकता है।
Recruiter (भर्ती)
किसी भी पढ़ाई के बाद स्टूडेंट्स का एक ही लक्ष्य होता है की उसकी एक अच्छी कंपनी मैं जॉब लगे। BCA के बाद भी स्टूडेंट्स के पास भर्ती की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन BCA केे बाद अगर आप एक बड़ी कंपनी में जॉब करना चाहते है। तो BCA में आपको कड़ी मेहनत की जरुरत है, क्योंकि आपकी ड्रीम कंपनी में जॉब के लिए BCA में आपको 4 से 5 अच्छे प्रोजेक्ट्स, कम से कम 1 इंटर्नशिप और हैकथॉन, ओपन सोर्स प्रोजेक्ट यह सब आपको करना पड़ेगा।
लेकिन आमतौर पर BCA के बाद IBM, Wipro, Oracle, Infosys जैसी कंपनी में जॉब लगती है और Google, Facebook, Amazon जैसी कंपनी में Placements के द्वारा जॉब पाने के लिए आपको MCA करना पड़ेगा।
BCA के बाद क्या करे?
BCA करने बाद आपके पास बहुत से अच्छे विकल्प होते है जिससे की आप अपनी आगे की पढ़ाई कर सकते है। BCA के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन करने से आपके करियर में ग्रोथ होती है। और साथ ही साथ आपके सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है।
BCA करने के बाद अगर आपको एक अच्छे सैलरी पैकेज चाहिए तो आपको अपने मास्टर की डिग्री को किसी बढ़िया यूनिवर्सिटी करने की सलाह दी जाती है।
BCA के बाद कौनसा कोर्स करें?
आप BCA के बाद यह कोर्स कर सकते है।
- MCA (Master of Computer Applications)
- MBA (Master of Business Administration)
- MCM (Masters in Computer Management)
- MIM (Masters Degree in Information Management)
- MSC IT
- Data Science
- Animation
- Digital Marketing
- Product Management
- Cyber Security Expert (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ)
- Computer Graphics
- Database Management
BCA के बाद सैलरी
BCA करने के बाद आपको एक अच्छा सैलरी पैकेज मिलता है वो 15000 – 25000 रूपये के बीच होता है और अगर आपने अपने BCA कोर्स के समय मेहनत की होगी और आपके प्रोग्रामिंग स्किल्स भी अच्छी हुई तो आपके सैलरी में ग्रोथ होती रहेगी।
लेकिन जैसा की आपको पहले बताया गया की अगर आपको B.Tech जैसी प्लेसमेंट चाहिए और प्रोग्रामिंग में आपकी रूचि है। तो आपको MCA कोर्स करना पड़ेगा और अगर आप विदेश से पढ़ाई करना चाहते है। तो आपको M.S. करना पड़ेगा। विदेशी यूनिवर्सिटी मैं आपको 12th + 4 की एजुकेशन की मांग होती है। इसलिए आपको जापान, जर्मनी, USA में 12+3 एजुकेशन पसंद करनेवाले यूनिवर्सिटी की खोज करनी होगी।
Why BCA is better than B.Tech
आज आप सबकी एक बड़ी समस्या दूर होने जा रही है कईं लोगो के मन में BCA और B.Tech को लेकर उलझन रहती है। सबसे पहले यह बात की B.Tech मात्र साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी के लिए ही होता है। अगर कोई कॉमर्स विद्यार्थी B.Tech में एड्मिशन लेना चाहता है, तो उससे पहले डिप्लोमा करना होगा।
फिर उसे B.Tech के second year में प्रवेश मिलता है। लेकिन B.Tech यह हार्डवेयर और इंजीनियरिंग से जयादा जुड़ा होता है और प्रोग्रामिंग से कम होता है। लेकिन अगर आपको प्रोग्रमिंग या coding में रूचि है तो आपको BCA + MCA करना उचित रहता है।
दोनों ही कोर्स अपने अपने रूचि पर आधारित है B.Tech हार्डवेयर से जयादा जुड़ा होता है और BCA और MCA सॉफ्टवेर से जयादा जुड़े होते है। अगर आपको एक अच्छी प्लेसमेंट चाहिए तो आपको अपने स्किल्स पर ध्यान देना होगा। फिर चाहे आपकी कॉलेज Tier -1 या Tier -3 में हो।
अंतिम विचार
ऊपर BCA Course Details In Hindi से जुडी सारी जानकारी दी गई है। आप अपनी रुचि अपने करियर की पसंद के आधार पर निर्धारित कर सकते हैं जिसे आप अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद चुनना चाहते हैं। सभी युवा दिमागों के लिए, BCA के बाद क्या करें?, यह सोचने के लिए, आपको स्नातक होने के बाद कौन सा कोर्स चुनना है, यह तय करने से पहले आपको समय की मात्रा, डिफीकल्टी लेवल और कोर्स की कीमत की जांच करनी होगी। BCA के बाद उपरोक्त सर्वोत्तम कोर्स में से कोई भी निश्चित रूप से आपको एक अच्छी नौकरी दिलाएगा ताकि आप प्रोफेशनल दुनिया में अपनी जर्नी खुशी से शुरू कर सकें।
मैं यह उम्मीद रखता हुँँ की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको को BCA लेकर सभी तरह की जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपके मन में BCA क्षेत्र से रिलेटेड और कोई शंकाए है तो आप हमे कमेंट द्वारा बताइए। शुक्रियाँ।