करोड़पति बनाने वाले 26 IT Stocks
आज के आर्टिकल में आपको में ऐसे करोड़पति बनाने वाले 26 IT Stocks के नाम और उनके फंडामेंटल्स के बारे में बताऊंगा। जिसमें आज हम फंडामेंटल के 7 pointers के ऊपर बात करने वाले है। और ये जो भी डेटा है, ज्यादातर 3 वेबसाइट से मैंने कलेक्ट किया है। जिनके नाम है, Moneycontrol, Tickertape और MarketsMojo. और आप सबसे एक निवेदन है की यह आर्टिकल पूरा पढ़े क्योंकि यह आर्टिकल बहोत ही जानकारीपूर्ण होने वाला है।
Table of Contents
करोड़पति बनाने वाले 26 IT Stocks and Top 15 Multibagger Stocks
तो आज हम करोड़पति बनाने वाले 26 IT Stocks के बारे में बात करेंगे। जिसमे हम 3 categories में डिटेल में जानेंगे, तो चलिए जानते है।
1. Top 10 Bluechip IT Stocks
2. Best 15 IT stocks जो अगले 3 से 5 साल में Multibagger बन सकते हैं।
3. Best Indian Mobile Manufacturing Company
1. Top 10 Bluechip IT Stocks :
तो हम शुरुआत करते है Top 10 Bluechip IT Stocks से। यहाँ सिर्फ में कंपनियों के नाम ही बताऊंगा, क्योंकि Bluechip स्टॉक्स के फंडामेंटल्स बहोत ही स्ट्रॉन्ग होते है और ये 10 स्टॉक्स में आपको कभी भी कोई भी डीप में ले, वहाँ से एन्ट्री ले सकते हो। और आप लॉन्ग टर्म, मिड टर्म या शॉर्ट टर्म में अच्छाखासा प्रॉफिट बना सकते हो। तो चलिए जानते है वो 10 शेयर कोनसे है,
1. TCS
2. Infosys
3. HCL Tech
4. Tech Mahindra
5. Wipro
6. L&T Infotech
7. InfoEdge
8. MindTree
9. Oracle Financial Services Software
10. Mphasis
तो अब जानते है Best 15 IT stocks जो की अगले 3 से 5 साल में Multibagger बन सकते हैं,
2. Top 15 Multibagger IT Stocks :
1. ZenSar Technologies
सबसे पहला है, ZenSar Technologies, इसकी वैल्यूएशन (मूल्यांकन) की बात करे तो थोड़ा महंगा है और DEBT ऑलमोस्ट 0 है।
Sales Growth 6.14% है, ROE (Return on Equity) 15.50% है और Profit Growth 16.86% है। FIIs और DIIs की बात करूँ तो, FIIs 16.22% है और DIIs 24.53% है। अगर इस कंपनी की ख़ास बात बताऊ तो, इसकी मैनेजमेंट बहोत ही पॉवरफुल है।
2. Coforge
तो अगली कंपनी है, Coforge Limited. इसकी वैल्यूएशन ठीकठाक है, और DEBT ₹6.40 Cr. है। Sales Growth 11.59% है, ROE 23.13% है और इसका Profit Growth 18.94% है, जो बहोत ही अच्छा है। FIIs और DIIs की बात करूँ तो, इसका FIIs 14.44% और DIIs 12.21% है।
3. Tata Elxsi Ltd.
Tata Elxsi Ltd. की वैल्यूएशन काफी Expensive (महँगी) है, और DEBT ₹58.27 Cr. है। Sales Growth की बात करें तो यहाँ 0.81% है, ROE 25.20% है और Profit Growth 15.91% है। यहाँ FIIs का स्टैक है 12.62% और DIIs का स्टैक है 4.82%. तो मेरे नजरिये (दृष्टिकोण) से TCS के बाद TATA Group का सर्वश्रेष्ठ में से एक स्टॉक (One of the best Stock) है, Tata Elxsi Ltd. और यह स्टॉक इलेक्ट्रिक वाहनो (Electric vehicles) में बहोत अच्छा साबित हो सकता है।
4. Intellect Design Arena
इसमें वैल्यूएशन बहोत ही आकर्षक है और DEBT ₹255.53 Cr. है। Sales Growth 14.17% है, ROE 5.75% है और इसकी Profit Growth 36.09% है, जो बहोत ही बढ़िया है। FIIs का स्टैक 24.12% है और DIIs 4.74% है। तो मेरे दृष्टिकोण से यह स्टॉक अगले 2 साल में Multibagger बन सकता है।
5. Quick Heal
इसमें वैल्यूएशन बहोत ही आकर्षक है और DEBT 0 है, यानि DEBT फ्री कंपनी, बहोत ही अच्छी कंपनी है। Sales Growth की बात करें तो 0.03% है, जो बहोत ही कम (low) है। ROE 13.56% है और Profit Growth 25.98% है। FIIs 0.03% और DIIs 0% है।
6. Ramco Systems
इसके वैल्यूएशन बहोत ही Expensive (महँगी) है और DEBT ₹92.70 Cr. है। Sales Growth 7.52%, ROE 3.30% और Profit Growth 8.14% है। FIIs का 1.49% और DIIs का 8.94% स्टैक है। मेरे विचार से Ramco Group में यह कंपनी बहोत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी और यह कंपनी IT क्षेत्र में बहोत ही पावरफुल पोजीशन रखती है।
7. TANLA
Sales Growth 40.46% है, जो बहोत ही अच्छा है। ROE 5.46% और Profit Growth 19.40% है। FIIs का 11.09% और DIIs का 0.06% स्टैक है। मेरे दृष्टिकोण से यह कंपनी बहोत ही परिवर्तनशील कंपनी है और इसका मैनेजमेंट बहोत ही पावरफुल है।
8. Newgen Software
इसके वैल्यूएशन बहोत ही आकर्षक है और DEBT ₹74.53 Cr. है। Sales Growth 4.59%, ROE 13.15% और Profit Growth 11.42% है। FIIs 14.8% और DIIs 7% है। अगर मेरे अभिप्राय की बात करूँ तो इस कंपनी का वैल्यूएशन बहोत ही स्ट्रॉन्ग है और परफॉर्मन्स बहोत ही बढ़िया है।
9. KPIT Technologies
हमारी अगली कंपनी है KPIT Technologies. इसमें वैल्यूएशन एवरेज है और यह DEBT फ्री कंपनी है। और इसकी Sales Growth 236% है, जो बहोत ही जबरदस्त है। ROE 12.52% और Profit Growth 149% है। FIIs का 20.92% और DIIs का 15.44% स्टैक है। तो मेरे मत से यह कंपनी fundamentally (मूलरूप में) और financially (आर्थिक रूप से) बहोत ही बढ़िया कंपनी है। और यह कंपनी Electric Vehicle क्षेत्र में Software solutions (सॉफ़्टवेयर समाधान) प्रदान कर रही है। तो ऐसे स्टॉक्स long term में बहोत ही जबरदस्त साबित होते है।
10. Nucleus Software Exports
इसकी वैल्यूएशन बहोत ही अट्रेक्टिव है और यह DEBT फ्री कंपनी है। Sales Growth 8.13% है और ROE 18.89% है जो बहोत अच्छा है। Profit Growth 36.05% है। FIIs 7.01% और DIIs 0.55% है। तो मेरे अभिप्राय से वैल्यूएशन और परफॉर्मन्स के हिसाब से यह समय बहोत ही अच्छा है एंटर लेने का और long term के लिए इन्वेस्टमेंट बहोत ही जबरदस्त रहेगा।
11. Affle (India) Limited
इसकी वैल्यूएशन थोड़ी महँगी है किन्तु DEBT फ्री कंपनी है। इसकी Sales Growth 50.33% है, जो एक्सीलेंट (अति उत्कृष्ट) है। ROE 31.13% और Profit Growth 18.05% है। FIIs 14.85% और DIIs 8.49% है।
12. Route Mobile
इस कंपनी की वैल्यूएशन ठीकठाक है और DEBT ₹37.64 Cr. है। Sales Growth 8.71%, ROE 9.55% और Profit Growth 1.86% है। FIIs 15.17% और DIIs 8.22% है।
13. Happiest Minds
आगे बढ़ते है हमारी अगली कंपनी की ओर, Happiest Minds और यह मेरी पसंदीदा कंपनी है। इसकी वैल्यूएशन एवरेज है और DEBT ₹78.43 Cr. है। Sales Growth 18.27%, ROE 110.89% और Profit Growth 10.52% है। FIIs स्टैक 7.51% और DIIs स्टैक 6.36% है। अगर मेरे अभिप्राय की बात करें तो यह स्टॉक अगले कुछ सालो में सबसे अच्छे मल्टीबैगर स्टॉक में से एक बनने वाला है।
14. Sonata Software
इसकी वैल्यूएशन काफी अट्रैक्टिव है और DEBT फ्री कंपनी है। इसकी Sales Growth 5.73%, ROE 46.88% और Profit Growth 24.09% है। FIIs 11.88% और DIIs 14.42% स्टैक है। मेरे ओपिनियन से यह स्टॉक भी अगले 3 साल में बेस्ट Multibagger स्टॉक्स में से एक बन सकता है।
15. Cyient
Cyient की वैल्यूएशन एवरेज है और यह भी DEBT फ्री कंपनी है। यहाँ पे Sales Growth -5.68% है किन्तु ROE 11.49% है। Profit Growth 16.28% है। FIIs 35.37% और DIIs 22.67% है। और इसकी परफॉर्मन्स काफी अच्छी हो सकती है।
तो दोस्तों आगे बढ़ते है हम हमारी 3rd केटेगरी की ओर, जो है, Mobile Manufacturing Company.
3. Best Indian Mobile Manufacturing Company
Dixon Technologies
दोस्तों इस केटेगरी में Dixon Technologies सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक है, जो इंडिया में मोबाइल और लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग (उत्पादन) करती है। इस कंपनी में stock split (शेयर विभाजन) के बाद वैल्यूएशन थोड़े एवरेज हो गए है। और DEBT ₹76.03 Cr. है। Sales Growth की बात करें तो 45.36% है, ROE (Return on equity) 25.50%, Profit Growth 3.01% है। FIIs का 20.31% और DIIs का 15.22% स्टैक है। अगर मेरे मंतव्य की बात करूँ तो यह कंपनी आने वाले समय में बहोत अच्छा परफॉर्म कर सकती है और करेगी भी।
Note : दोस्तों ये सभी जानकारी सिर्फ एजुकेशन के हेतु से दी गयी है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने Financial advisor (वित्तीय सलाहकार) से पूछे और फिर सही फ़ैसला ले।
उपसंहार
तो इसीके साथ हम यहाँ समाप्त करते है और अगर आपको हमारा आर्टिकल “करोड़पति बनाने वाले 26 IT Stocks” पसंद आता है तो हमे कमेंट करके बताये ताकि हमे प्रेरणा मिले और हम आपके लिए ऐसी ही शेयर मार्केट से जुडी बेस्ट और ताज़ा ख़बरे लाते रहे।
अगर आप स्टॉक मार्केट रिलेटेड कोई सुझाव या कोई न्यूज़ शेयर करना चाहे तो हमे कमेंट करके बताये ताकि हम हमारे पाठकों को भी उससे परिचित कराये।
हमे उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और कुछ न कुछ लाभ भी हुआ होंगा, शुक्रिया।