कैसे बने सौरव जोशी इंडिया के No. 1 व्लॉगर? (Sourav Joshi Vlogs Lifestyle & Biography in Hindi)
Table of Contents
सौरव जोशी – Biography in Hindi
दोस्तों, अगर आप यूट्यूब वीडियोस देखते है, तो आपने Vlogs के बारे में जरूर सुना होगा। और आपको Vlogs देखना पसंद भी होगा। तो आज हम जिस Youtuber/Vlogger के बारे में बात करने वाले है, उनका यूट्यूब चैनल इंडिया का सबसे फास्टेस्ट ग्रोइंग यूट्यूब चैनल है। जी हाँ, हम बात कर रहे है सौरव जोशी व्लॉगस के बारे में।
तो चलिए जानते है सौरव जोशी कौन है?, क्या करते है?, कितना कमाते है?, उनकी कुल संपत्ति कितनी है?, यूट्यूब कैसे स्टार्ट किया?, आदि से रिलेटेड सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल सौरव जोशी बायोग्राफी इन हिंदी में बताएँगे।
सौरव जोशी कौन हैं? – Who is Sourav Joshi?
सौरव जोशी उत्तराखंड के रहने वाले एक ड्रॉइंग आर्टिस्ट, यूटूबर और व्लॉगर है, जो कि यूट्यूब पर अपने दैनिक जीवन और लाइफस्टाइल से सम्बंधित व्लॉग वीडियोस बनाते है। इसके साथ सौरव जोशी एक बहोत ही उम्दा कलाकार भी है, वे बहुत ही अच्छी ड्रॉइंग्स और पेंटिंग्स बनाते है।
इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बड़ी लोकप्रियता है। अकेले इंस्टाग्राम पर 383.27k+ से अधिक फॉलोअर्स के साथ। वह YouTube India के सबसे अमीर वायरल व्लॉगर्स में से एक हैं।
पियूष जोशी कौन है? – Who is Piyush Joshi?
पियूष जोशी सौरव जोशी का छोटा भाई है। हम आपको यहाँ पर बता देते है की पियूष सौरव का सगा भाई नहीं है, पियूष सौरव जोशी के चाचा का लड़का है। सौरव जोशी व्लॉगस में सबसे अहम किरदार पियूष का ही है।
Sourav Joshi Personal Information
नाम | सौरव जोशी |
जन्म | 8 सितम्बर, 1999 |
शिक्षा | 10th, 12th, BFA (Bachler of Fine Art) |
व्यवसाय | ड्रॉइंग आर्टिस्ट, यूटूबर, व्लॉगर |
उम्र | 21 साल |
जन्म स्थान | उत्तराखंड, इंडिया |
धर्म | ब्राह्मण, हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
मूल निवास | देहरादून, उत्तराखंड |
Favourite Singers | Jubin Nautiyal, Maithili Thakur |
Favourite Vlogger | Flying Beast, Mumbiker Nikhil, Jatt Prabhjot |
Favourite Gamers | Mythpat, Tanmay Bhat, Live Insaan (Triggered Insaan) |
Hobbies | Drawing, Travelling |
Sourav Joshi Girl Friend | Not known |
@souravjoshivlogs @souravjoshi_arts | |
YouTube | Sourav Joshi Vlogs, Sourav Joshi Arts |
Sourav Joshi Income | ₹15 to ₹20 lakh per month |
सौरव जोशी: प्रारंभिक जीवन और करियर
- सौरव जोशी का जन्म 8 सितंबर 1999 को उत्तराखंड, भारत में हुआ था।
- सौरव जोशी एक सामान्य परिवार में रहते हैं।
- उन्होंने उत्तराखंड में अपनी शिक्षा पूरी की।
- पेशे से वह एक Youtuber हैं और अब वे Vlogs वीडियो के लिए प्रसिद्ध हैं।
- वह अपने चाचा के बेटे पीयूष जोशी और सगे भाई साहिल जोशी के साथ रहते हैं।
सौरव जोशी का परिवार
- सौरव जोशी अपने माता-पिता के साथ अपने भाइयों साहिल जोशी और पीयूष जोशी के साथ रहते हैं।
- सौरव की माता का नाम हेमा जोशी है।
- सौरव के साथ उनकी दादी भी हैं।
- सौरव के परिवार में उनके चाचा और चाची भी शामिल हैं जो गांव में रहते हैं।
- सौरव जोशी के परिवार में एक कुत्ता भी है जिसका नाम उसके परिवार ने ओरियो (Oreo) रखा है और वह अपने परिवार के सदस्य की तरह ही है।
- पीयूष भी सौरव का भाई नहीं है, वह अपने चाचा का बेटा है जो सौरव जोशी के साथ देहरादून में रहता है।
सौरव जोशी की Net Worth
सौरव जोशी के यूट्यूब चैनल को देखकर कहा जा सकता है कि उनकी यूट्यूब से अब तक की कुल कमाई करीब ₹5 करोड़ है। सौरव जोशी यूट्यूब से हर महीने ₹15 से ₹20 लाख रुपए कमाते हैं। सौरव जोशी की कुल संपत्ति के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।
सौरव जोशी: कार और बाइक कलेक्शन
सौरव जोशी ने हाल ही में एक नयी कार खरीदी है, जो की है टोयोटा कंपनी की Toyota Innova Crysta. जिसकी इंडिया में क़ीमत लगभग ₹23.02 लाख रुपए है। अगर बात करें इनकी बाइक कलेक्शन की तो फ़िलहाल इनके पास दो बाइक है, 1. Hero HF Delux (क़ीमत: ₹65,000) और 2. KTM Duke 200 (क़ीमत: ₹2,06,000).
सौरव जोशी: YouTube/Vlogging Journey
सौरव जोशी ड्रॉइंग करना बचपन से ही पसंद करते थे। जिसकी वजह से इन्होने 12 वीं पास करने के बाद इन्होने ड्रॉइंग में ही कुछ बड़ा करने की सोची और वह ख़ुदसे ही प्रेक्टिस करने लगे। लेकिन ड्रॉइंग में लगातार मेहनत करने के बावजूद भी इन्हें कोई सफ़लता नहीं मिली। और इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपना हुनर दिखाना चाहा। सौरव को यूट्यूब पर अपनी ड्रॉइंग का हुनर दिखाने का आईडिया उनके छोटे भाई साहिल जोशी ने दिया था।
इसके बाद सौरव ने अपने ड्रॉइंग आर्ट का चैनल शुरू किया जिसका नाम Sourav Joshi Arts है। शुरुआत में तो सौरव जोशी को कुछ अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन 150 से 200 वीडियोस अपलोड करने के बाद इनके वीडियोस पर अच्छे खासे व्यूज आने लगे और फेमस होने लगे। जिससे ये अच्छी खासी कमाई करने लगे और अपने परिवार को भी फाइनेंसियल सपोर्ट करने लगे। लेकिन दोस्तों सफलता तो अभी सौरव जोशी का इंतज़ार कर रही थी।
19 फ़रवरी, 2019 यह सौरव जोशी के लिए वो दिन था जब उनकी लाइफ पूरी तरह बदलने वाली थी। क्योंकि उसी दिन सौरव ने अपना दूसरा यूट्यूब चैनल Sourav Joshi Vlogs शुरू किया था। उनका पहला वीडियो 20 फ़रवरी, 2019 को अपलोड किया था, जिसका टाइटल था, “How I draw MS Dhoni“. इसके बाद उन्होंने कईं वीडियोस अपलोड किये लेकिन अभी तक उनके वीडियोस पे व्यूज नहीं आते थे।
जब कोरोना वायरस इंडिया में फैला और लॉकडाउन लगा तो लोग कहीं बहार निकल नहीं सकते थे और आ जा नहीं सकते थे। तब सौरव के दिमाग़ में Daily Lifestyle Vlogs बनाने का आईडिया आया और इन्होने चैलेंज लिया की वो अपनी चैनल पर 365 दिन में 365 वीडियोस अपलोड करेंगे। उन्होंने जब शुरू किया तो उन्हें भी नहीं पता था की उनका चैनल इतनी उचाईयां छू लेगा, आज Sourav Joshi Vlogs के 5.84 मिलियन (58 लाख) सब्सक्राइबर है। और उनके सभी वीडियोस पे 30 से 35 लाख व्यूज आते है। और Sourav joshi Arts के 1.75 मिलियन (17 लाख) सब्सक्राइबर है। और आज भी सौरव रोज एक Daily Vlog डालते है।
Sourav Joshi Vlogs Google Search Trends Chart
Sourav Joshi Vlogs FAQs
पियूष जोशी कौन है?
पियूष जोशी सौरव जोशी का छोटा चचेरा भाई है।
साहिल जोशी कौन है?
साहिल जोशी सौरव जोशी के सगे छोटे भाई है।
सौरव जोशी की जन्म तारीख़ क्या है?
सौरव जोशी की जन्म तारीख़ 8 सितम्बर, 1999 है।
सौरव जोशी की उम्र क्या है?
सौरव जोशी की उम्र 21 साल है?
सौरव जोशी की माता का नाम क्या है?
सौरव जोशी की माता का नाम हेमा जोशी है।
सौरव जोशी के पास कोनसी कार है?
सौरव जोशी के पास Toyota Innova Crysta है।
सौरव जोशी के पास कोनसी बाइक है?
सौरव जोशी के पास KTM Duke 200 है।
सौरव जोशी के गाँव का नाम क्या है?
सौरव जोशी के गाँव का नाम टोटा सीलिंग (Tota Siling) है, जो कौसानी, उत्तराखंड के पास आता है।
सौरव जोशी कितना कमाते है?
सौरव जोशी महीने का ₹15 से ₹20 लाख रुपए कमाते है।
सौरव जोशी के डॉग (कुत्ते) का नाम क्या है?
सौरव जोशी के डॉग का नाम ओरियो (Oreo) है।
सौरव जोशी का एड्रेस (पता) क्या है?
सौरव जोशी का एड्रेस (पता) Delhi Photostate, near barsi gate, hansi – 125033, Haryana, India है।
सौरव जोशी हाल में कहाँ पे शिफ्ट होने वाला है?
सौरव जोशी हाल में हल्द्वानी (Haldwani), उत्तराखंड में शिफ्ट होने वाला है।
Sourav Joshi Vlogs के कितने Subscribers है?
Sourav Joshi Vlogs के 5.84 मिलियन (58 लाख) Subscribers है।
Sourav Joshi Arts के कितने Subscribers है?
Sourav Joshi Arts के 1.75 मिलियन (17 लाख) Subscribers है।